जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी। लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित, सेठ एम.आर. जयपुरिया में विद्यार्थी परिषद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद की चेयरमैन शीला सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया छात्राओं के समूह नृत्य द्वारा वंदना प्रस्तुत की।
नगर पालिका परिषद चेयरमैन शीला सिंह ने कहा कि जीवन की बुलंदियों तक पहुंचने के लिए शिक्षा के साथ साथ जीवन में अनुशासन का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि अनुशासित जीवन ही मनुष्य को सफलता की ओर ले जाता है। अनुशासन जीवन का बेहद ही महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मितुषी नेगी ने मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शीला सिंह एवं समस्त अतिथियों को पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत अभिनंदन किया। इसके पश्चात विद्यालय के सीनियर हेड बॉय अभिजीत पटेल सीनियर हेड गर्ल अक्षिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में नव-निर्वाचित विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की, जिनमे प्रमुख रूप से जूनियर हेड बॉय दिशांत सिंह, जूनियर हेड गर्ल अपूर्वा, सीनियर वाइस हेड बॉय – पार्थ पांडेय, सीनियर वाइस हेड गर्ल अंशिका श्रीवास्तव, जूनियर वाइस हेड बॉय- मोहम्मद अली जूनियर वाइस हेड गर्ल- पिशाशुक्ला, सीनियर गेम चेंजर कैप्टन अनन्या अवस्थी, सीनियर गेम चेंजर वाइस कैप्टन आदिति पाठक, जूनियर गेम चेंजर कैप्टन धारवी, जूनियर गेम चेंजर वाइस कैप्टन लायबा, सीनियर गो गैटर कैप्टन आर्य वर्धन सिंह, सीनियर गो गेटर वाइस कैप्टन अंशुमान मिश्रा, जूनियर गो गैटर कैप्टन शिवाय, जूनियर गो गेटर वाइस कैप्टन – रित्विक सिंह, सीनियर ट्रायल ब्लेजर्स कैप्टन अक्षिता वर्मा, सीनियर ट्रायल ब्लेजर्स वाइस कैप्टन परी अग्रवाल, जूनियर ट्रायल ब्लेजर्स कैप्टन-यशी अग्निहोत्री, जूनियर ट्रायल ब्लेजर्स वाइस कैप्टन पवित्रा सिंह, सीनियर वेब राइडर कैप्टन अत्यांश उपाध्याय, सीनियर वेब राइडर वाइस कैप्टन आराध्या गुप्ता, जूनियर वेब राइडर कैप्टन अक्षिता सिंह, जूनियर वेब राइडर वाइस कैप्टन-आदित्य अवस्थी, स्पोर्ट्स कैप्टन प्रज्ञा सिंह, सीनियर असेंबली एंबेसडर समृद्धि वर्मा, जूनियर असेंबली एंबेसडर -अक्शा इमरान ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नृत्य समूह एवं गायक समूह द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर कक्षा 12वीं के जिला टॉपर छात्र तन्मय साहू, विभूति मिश्रा, अहम सिंह, मिशप्रीत सिंह, अरनव सिंह सूर्यवंशी एवं अलग-अलग विषयों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में मनीषी जायसवाल, श्रद्धा श्रीवास्तव, एंजेल जैन, आयुषी सिंह को पुरस्कार धनराशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर आईआईटी एडवांस में चयनित छात्र अयांश उत्कर्ष मौर्या एवं अरनव सिंह को पुरस्कार धनराशि एवं प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया। कक्षा दसवीं के टॉपर छात्र अभिनव यादव, अन्विता समर, अक्षया वर्मा, जोहरा खान, आराध्या गुप्ता, एवं कुशल श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु अनिका वर्मा एवं जानवी सिंह को पुरस्कार धनराशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।, तथा कक्षा 6 से 9 एवं 11 के समस्त विद्यालय टॉपर्स को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के शिक्षकों को भी उनके समर्पण- मार्गदर्शन एवं सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
