जौनपुर (सिकरारा)। स्थानीय विकास खंड के लाजीपार शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलीशाहपुर में महान संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधाकर उपाध्याय ने किया।समारोह के दौरान उपस्थित ग्रामीणों और अतिथियों ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधाकर उपाध्याय ने संत रविदास जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन समाज से भेदभाव मिटाने और समरसता लाने के लिए समर्पित था। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक आदर्श समाज का निर्माण किया जा सकता है।कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री राम गौ सेवा पारिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निखिल सिंह और भाजपा के संयोजक व मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण मौर्य, शक्ति केंद्र संयोजक महेंद्र प्रताप गौतम और अध्यापक बांके लाल गौतम की मुख्य भूमिका रही। इस मौके पर अब्दुल नाशिर, रामप्रकाश बिंद, अशोक अली, गोविंद सरोज, चन्द्रशेखर सरोज और पन्नालाल विश्वकर्मा सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी की सक्रिय भागीदारी से यह कार्यक्रम बहुत ही गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *