बरेली कॉलेज बरेली के अस्थायी कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान।
एम डी न्यूज़
बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्य मंत्री के नाम से संबोधित ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 10 अगस्त तक उनकी मांगों का सकारात्मक फैसला नहीं हुआ तो 14 अगस्त से भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कर्मचारियों ने बरेली कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने, अस्थायी कर्मचारियों का विनियमितीकरण या रिक्त पदों पर समायोजन करने तथा सहायक श्रमायुक्त के 17 जुलाई 2026 के आदेश का तत्काल पालन कराने की मांग की है।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *