मुज़फ्फरनगर, थाना रामराज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, व जानसठ क्षेत्र अधिकारी ऋषिका सिंह,के निर्देशन में वांछितो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवंम थाना रामराज प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही, के कुशल नेतृत्व में दिनांक,29,07,2026, को थाना रामराज को वादी संजय कुमार, पुत्र समय सिंह, निवासी ग्राम हासमपुर ने तहरीर देकर बताया कि मेरी 13, वर्षीय पुत्री घर से स्कूल गई थी। काफी तलाश करने बाद कही पता नहीं लग पाया। थाना रामराज प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। तथा थाने पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम मे शामिल उपनिरीक्षक दिनेश कुमार ,महिला कांस्टेबल अनिता, कांस्टेबल मनीष चौधरी, कांस्टेबल सचिन चौधरी, ने प्रकाश में आए वांछित को आज दिनांक 30,07,2026, को ग्राम पुटठी इब्राहिमपुर नर्सरी के पास से 01, बाल अपचारी शिवम पुत्र मनोज, निवासी ग्राम राजपुर तिलोरा थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर व , 01,नफर मोनू उर्फ़ सोनू पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम गुढा थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्तों के पास से 13, वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद कर परिवार वालो को सुपुर्द कर दिया गया है।थाना रामराज पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

107 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed