बाराबंकी। कस्बा रसौली में शुक्रवार का दिन शोकमय रहा। कस्बा रसौली निवासी एवं पूर्व प्रधान मुकर्रम अली के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। उनका गुरुवार देर रात हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद रसौली स्थित बड़े मदरसे के सहन में मौलाना अरशद ने नमाज ए जनाजा अदा कराई। इसके बाद हजारों लोगों की मौजूदगी में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया। अंतिम यात्रा एवं सुपुर्द ए खाक में जनप्रतिनिधियों राजनीतिक दलों के नेताओं सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ी।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज़ ने कहा कि मरहूम मुकर्रम अली बेहद नेकदिल इंसाफ पसंद और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा जनता की भलाई को प्राथमिकता दी। पूर्व चेयरमैन हफीज़ भारती ने कहा कि मुकर्रम अली बहुत नेक दिल इंसान थे वह हमेशा जनता से बहुत ही विनम्रता पूर्वक मिलते जुलते थे उनकी यादें सदा हम लोगों के दिलों में रहेगी।जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत ने कहा कि मुकर्रम अली अपने स्नेह सरल स्वभाव और जनसेवा के कारण हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। वहीं जिला पंचायत सदस्य मुशर्रफ अली ने बताया कि मरहूम मुकर्रम अली हमारे बड़े भाई थे वह हमेशा समाज और लोगों के हित के बारे में सोचते थे।

निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। सुपुर्द ए खाक के दौरान पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा,पूर्व सांसद पी. एल. पुनिया, जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत, सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज़, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, पूर्व चेयरमैन हफीज़ भारती, मोहम्मद अशफाक, जिला पंचायत सदस्य , हारून राइन (जैदपुर), प्रधान पुत्र मोहम्मद ज़फ़र, मोहम्मद कमर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी, जंग बहादुर पटेल, इरफान कुरैशी, जियाउल हक (प्रधान रसौली), सरताज आलम उर्फ कल्लू, मुबीन सिकंदर (प्रधान दादरा), आमीन सिकंदर, जमाल अहमद उर्फ गुल्ले, मोहम्मद जमील, कमलेश अवस्थी, राकेश मौर्य, सुशील गुप्ता, राजेश यादव, पप्पू यादव, अरुण गुप्ता, शांति स्वरूप आर्य, डॉ. गुफरान, मोहम्मद जुबेर, इस्माइल सलमानी,शकील कुर्रेशी,असरार अहमद सहित हजारों लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मरहूम की मगफिरत के लिए दुआ की।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *