Oplus_131072

राष्ट्रीय हनुमान दल की केंद्रीय कमेटी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिंदू ने तहसील अध्यक्ष दातागंज की घोषणा की ।

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूं ,राष्ट्रीय हनुमान दल की केंद्रीय कमेटी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिंदू की अनुशंसा पर समाजसेवी ठाकुर अवनीश कुमार सिंह पुत्र जगपाल सिंह निवासी पुरैनी दातागंज को जनपद बदायूँ के तहसील दातागंज का राष्ट्रीय हनुमान दल का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।लखनऊ/बदायूँ , राष्ट्रीय हनुमान दल के विस्तार की कड़ी में केंद्रीय कमेटी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिंदू जी की अनुशंसा पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं परम गौ भक्त ठाकुर अवनीश कुमार सिंह जी को जनपद बदायूँ का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर ठाकुर अवनीश कुमार सिंह जी ने प्रेस से वार्ता करते हुए कहा कि श्री रोहित सिंह हिंदू जी द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, मैं श्री हनुमान जी की सौगंध खाकर यह प्रतिज्ञा लेता हूँ कि धर्म जागरण, सनातन धर्म की रक्षा, मठ-मंदिर की रक्षा, नारी रक्षा, संत रक्षा तथा राष्ट्रीय हनुमान दल के सभी एजेंडों पर प्रखरता से अपनी भूमिका का निर्वहन करूंगा।उन्होंने प्रदेशीय कमेटी, क्षेत्रीय कमेटी और राष्ट्रीय कमेटी का इस विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।नियुक्ति की खबर से बदायूँ जनपद और तहसील दातागंज के सभी शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।ठाकुर अवनीश कुमार सिंह जी ने कहा – श्री हनुमान जी की सौगंध खाकर प्रतिज्ञा करता हूँ कि धर्म जागरण, सनातन की रक्षा, मठ-मंदिर, नारी और संत रक्षा के संकल्प पर सदैव अडिग रहूंगा।

30 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *