नरौरा, बुलंदशहर: डिबाई विधानसभा क्षेत्र के राजघाट निवासी *गंगा सरन शर्मा और बबली पंडित उनका लडका उनके साथ बिक्की में जा रहे थे जिला
संभल गिन्नौर के नजदीक बिक्की सवार तीनों का सांस एक्सीडेंट हो गया जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई बल्कि बाप और बेटे दोनों को गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा सरन शर्मा पुत्र स्व. राममूर्ति शर्मा, उम्र लगभग 60 वर्ष अपने मित्र के साथ किसी काम से नरौरा होते हुए बबराला अपनी बिक्की से जा रहे थे। गिन्नौर के पास गांव इसमपुर के निकट उनकी बिक्की अनियंत्रित होकर आवारा सांड से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि बिक्की में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गंगा सरन शर्मा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए भेजा, जहां से उन्हें हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने आवारा पशुओं के कारण बढ़ रहे हादसों पर चिंता जताई है और प्रशासन से सड़कों पर घूम रहे सांडों को पकड़वाने की मांग की है।
ब्यूरोअतुल कुमार

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *