सबसे बड़ी बात ये है कि जब लोग इसकी शिकायत करने पोस्ट ऑफिस जाते हैं, तो वहां मौजूद पोस्टमैन द्वारा संतोषजनक जवाब देने के बजाय अभद्र व्यवहार किया जाता है। लोगों का कहना है कि उनकी समस्या सुनी नहीं जाती, उल्टा उन्हें ही डांट कर भगा दिया जाता है।
अब सवाल ये उठता है कि क्या भारतीय डाक विभाग अपने कर्मचारियों की निगरानी कर रहा है? क्या आम जनता की शिकायतों की निष्पक्ष जांच होगी? और अगर लापरवाही साबित होती है तो क्या जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी?
ये मामला सिर्फ डाक का नहीं है, ये आम नागरिक के अधिकार से जुड़ा है। अब सबकी नजरें डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों पर हैं कि वो इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।”

17 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *