MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार
महराजगंज। जनपद महराजगंज के थाना बृजमनगंज क्षेत्र अंतर्गत लेहड़ा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दुखद घटना सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब 15 साल की एक किशोरी ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान करने और परिजनों को सूचना देने का प्रयास कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अचानक हुआ, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और लोगों से मामले की पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
