पीड़ित ने दिया तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र लगाई न्याय की गुहार

तहसील प्रभारी रिपोर्ट गंगा चरण एमडी न्यूज़
नगराम खरगापुर गांव में एक सार्वजनिक रास्ते को बंद करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने समाधान तहसील दिवस में इसकी शिकायत की है। तहसीलदार ने पीड़ित को शीघ्र समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया है।ग्रामीणों के अनुसार, यह रास्ता लगभग 60 वर्ष पुराना है और कई गांवों के लोग इसका उपयोग करते हैं। बरसात में आवागमन की सुविधा के लिए हाल ही में प्रधान द्वारा इस पर इंटरलॉकिंग लगवाई गई थी। आरोप है कि कुछ अराजक तत्वों ने इस रास्ते पर बैरियर लगाकर इसे बंद कर दिया है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।पीड़ित ने बताया कि रास्ता बंद करने वाले लोग उनसे जातिगत विवाद के कारण पुरानी खुन्नस निकाल रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग उन्हें रास्ता न देने की बात कहकर आए दिन झगड़ा करते हैं और धमकी भी देते हैं। वे खुद को विधायक का प्रतिनिधि बताते हैं, जबकि वे वास्तव में गनमैन के पद पर कार्यरत हैं।तहसीलदार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लेखपाल और कानून गो को शीघ्र जांच करने के लिए निर्देशित किया तथा जल्द से जल्द रास्ता खुलवाने का आश्वासन दिया है।
