पत्रकार श्रवण तिवारी

लखनऊ। इटौंजा लखनऊ कमिश्नरेट के उत्तरी जोंन के इटौंजा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम लासा के माल रोड पुल के नीचे मिला महिला का शव की पहचान हो गयी है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान अंजली सिंह निवासी ग्राम सहिजना थाना रहिमाबाद जनपद लखनऊ के रुप में हुई है। गैरतलब है की माल रोड पुल के नीचे महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी थी। सूचना मिलते हि इटौंजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। प्रारम्भिक जांच में सामने आया की शव ईटो से बंधा हुआ नदी में पड़ा मिला था जिससे मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस जांच शुरू कर दी थी पहले महिला की पहचान नहीं हो सकी लेकिन पुलिस के प्रयासों के बाद उसकी पहचान अंजली सिंह के रुप में हुई । शव की पहचान होने के बाद पुलिस अब महिला के मौत के कारणों की गहरता से जांच कर रही है।
इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया की शव की पहचान कर ली गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सभी मामलो की जांच में जुटी है

12 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *