कानपुर देहात के सरवन खेड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत लोधीपुर में आज पंचायत भवन में ग्राम चौपाल बैठक का आयोजन किया गया ।बैठककीअध्यक्षतानवनिर्वाचित एडीओ समाज कल्याण अध्यक्ष पुष्पा देवी ने की चौपाल में ग्रामीणों ने राशन कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, नाली, खड़ंजा, बिजली और आवास को लेकर जमकर अपनी समस्याएं रखीं ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर एडीओ पुष्पा देवी ने नाराजगी जताई और मौजूद कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी पात्र लोगों को तुरंत योजनाओं का लाभ दिया जाए।

उन्होंने कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी इस मौके पर पंचायत सचिव अनिल यादव, प्रधान प्रतिनिधि दीपक, आशा बहू रानी देवी, पंचायत सहायक दीपमाला, रोजगार सेवक संदीप बाबू, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां सहित 50 से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।
खबर है कि कुछ विभागों के कर्मचारी समय से चौपाल में नहीं पहुंचे, जिस कारण कई समस्याओं का मौके पर समाधान नहीं हो सका हालांकि प्रधान प्रतिनिधि और सचिव ने जल्द ही सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया प्रधान प्रतिनिधि ने कहा अब हमारे पास बजट आ गया है अब गांव का कोई काम नहीं रुकेगा।

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *