महूदपुर इंटर कॉलेज में छात्र से मारपीट मामले में एबीवीपी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,
एचडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
सख्त कार्रवाई की मांग
रामपुर, 01 अगस्त 2026। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रामपुर इकाई ने शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर महूदपुर स्थित बाल विद्या इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा के छात्र सौरभ के साथ हुई मारपीट के मामले में निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की।
जिला संगठन मंत्री संजय सैनी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि दो दिन पूर्व छात्र सौरभ के साथ कथित रूप से मारपीट कर उसे डेस्क फेंककर मारी गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। एबीवीपी का आरोप है कि जब पीड़ित छात्र के परिजन विद्यालय पहुंचे तो उनके साथ अभद्र व्यवहार और बदसलूकी की गई।
परिषद ने मांग की है कि विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य तथा घटना में शामिल शिक्षक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही कॉलेज की मान्यता एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच कराई जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कुछ विद्यालयों में फीस और प्रैक्टिकल के नाम पर अवैध वसूली तथा छात्रों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें लगातार सामने आती रहती हैं।
एबीवीपी ने जिलाधिकारी से जिले में संचालित ऐसे इंटर कॉलेजों की भी जांच कराने की मांग की, जो बिना मान्यता या आवश्यक संसाधनों के संचालित हो रहे हैं। परिषद का कहना है कि ऐसे संस्थानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ रोका जाए।
ज्ञापन जिला संगठन मंत्री संजय सैनी द्वारा जिलाधिकारी को संबोधित करते हुए सौंपा गया।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *