नरेश ओमर पत्रकार

20 लाख के 121 मोबाइल बरामद, फतेहपुर पुलिस का बड़ा एक्शन चोरों पर कसा शिकंजा, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

फतेहपुर। अपराधियों की नींद उड़ाते हुए फतेहपुर पुलिस ने साइबर अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के नेतृत्व में साइबर सेल और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब 20 लाख रुपये कीमत के 121 खोए व चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए।सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से चलाए गए इस अभियान ने साफ कर दिया कि अपराधी चाहे जितनी चालाकी दिखाएं, तकनीक और पुलिस की सतर्कता के आगे उनकी एक नहीं चलने वाली। बरामद मोबाइल मिलने पर पीड़ितों के चेहरों पर लंबे समय बाद खुशी लौट आई।पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल उनके मालिकों को सौंपते हुए साइबर सेल और संबंधित थानों की टीमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों और मोबाइल चोरों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

16 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed