चरखारी/महोबा, 02 अगस्त 2026।
निषाद पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जाति (एससी) आरक्षण की मांग को विधानसभा में उठाने की मांग करते हुए महोबा सदर विधानसभा के विधायक राकेश कुमार गोस्वामी के नाम उनका प्रतिनिधि रोहित शर्मा को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने मांग की कि निषाद समाज एवं संबंधित वर्गों की लंबे समय से चली आ रही एससी आरक्षण की मांग को विधानसभा में प्रभावी ढंग से उठाकर सरकार तक पहुंचाया जाए, ताकि समाज को उसका संवैधानिक अधिकार मिल सके।
इस अवसर पर हरिओम निषाद (बुंदेलखंडी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, महोबा), बनमली निषाद, खुब्बी रैकवार, हरिश्चंद्र निषाद, कृष्णकांत रैकवार, अनुरूध रैकवार, भीम निषाद, शिवदयाल रैकवार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट:
अरबाज हाशमी
जिला ब्यूरो चीफ, एमडी न्यूज़, महोबा
