
56 देशों के लोगों की घर वापसी कर सत्य सनातन से जोड़ने का संकल्प: रघुवीर सिंह
विश्व हिंदू महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन में पदाधिकारियों का सम्मान व नई नियुक्तियों की घोषणा, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
वाराणसी, विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री रघुवीर सिंह ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर कहा कि उनका संकल्प 56 देशों के लोगों की घर वापसी कर उन्हें सत्य सनातन से जोड़ने का है। उन्होंने कहा कि वह सनातन धर्म के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित हैं तथा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ के संदेश “बटेंगे तो कटेंगे” को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
भेलूपुर स्थित एक होटल में विश्व हिंदू महासंघ, उत्तर प्रदेश के वाराणसी मंडल के तत्वावधान में प्रांतीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष शिव विलास शर्मा ने की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सहसंयोजक तिलक राज कपूर, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष पांडे, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शंकर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर बोस, प्रदेश मंत्री राजकुमार विश्वकर्मा, काशी मंडल प्रभारी वीरेंद्र कुमार मालू, प्रदेश उपाध्यक्ष (मातृशक्ति) गरिमा सिंह गौतम, काशी मातृशक्ति मंडल अध्यक्ष लकी गुप्ता, धर्माचार्य प्रकोष्ठ की प्रदेश मंत्री देवी प्रिया किशोरी, कानपुर मंडल प्रभारी राजा सिंह, युवा प्रकोष्ठ (कानपुर) के जिला मंत्री आशीष सोनी, वाराणसी जिलाध्यक्ष मंजू व्यास, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष प्रीति मिश्रा, जिला अध्यक्ष राजेश पांडे, महानगर अध्यक्ष सोनू, गोरक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विशेश्वर झा तथा गोरखपुर महानगर अध्यक्ष (गोरक्षा प्रकोष्ठ) रूपम सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान रघुवीर सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर उनका जन्मदिवस भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम का संचालन काशी प्रांत मंडल अध्यक्ष मिथुन चंद्र डे (दादा) ने किया।
समारोह के दौरान संगठन की नई जिम्मेदारियों की घोषणा करते हुए मिथुन चंद्र डे (दादा) को काशी क्षेत्र का प्रभारी तथा विकास बरनवाल “सनातनी” को गोरखपुर क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके साथ ही विकास बरनवाल “सनातनी” को राष्ट्रीय मंत्री रघुवीर सिंह का मुख्य सचिव भी नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई।
