
श्रावण माह में शूल कांटेश्वर मंदिर पर श्रद्धालुओं को शरबत वितरित
वाराणसी। श्रावण माह के पावन अवसर पर शूल कांटेश्वर मंदिर परिसर में शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शरबत ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम में भाजपा शूलकटेश्वर मंडल की मंत्री सुधा त्रिपाठी ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर माधुरी तिवारी, आशा गुप्ता, राजू, गुड़िया रस्तोगी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
3 views
