कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सुहैल अख्तर अंसारी ने बुनकरों की समस्याएं उठाईं, बूथ संगठन मजबूत करने का आह्वान


वाराणसी। सरैया क्षेत्र में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन एवं बुनकरों की समस्याओं पर केंद्रित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक सुहैल अख्तर अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्षद पति हाजी ओकास अंसारी ने किया।
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अब्दुल हामिद डोडे ने सुहैल अख्तर अंसारी का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने की, जबकि सरपरस्ती बुनकर बिरादराना तंजीम चौदहो के सरदार हाजी मकबूल हसन ने की। संचालन शहर उपाध्यक्ष अफरोज अंसारी ने किया।
अपने संबोधन में सुहैल अख्तर अंसारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करने तथा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बुनकरों की स्थिति चिंताजनक है और वे आर्थिक संकट के कारण पलायन को मजबूर हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर बुनकरों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने राहुल गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने छात्रों, किसानों और युवाओं के अधिकारों एवं रोजगार के मुद्दों पर लगातार संघर्ष किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
शहर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि कांग्रेस वाराणसी की जनता के मुद्दों को लगातार उठाती रही है और जहां भी आम लोगों का उत्पीड़न होता है, पार्टी उनके साथ खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भविष्य में भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।
कार्यक्रम को कांग्रेस प्रवक्ता संजीव सिंह, सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल, ओम प्रकाश ओझा, फसाहत हुसैन बाबू, मनीष मलेरिया, पार्षद रमजान अली, पार्षद तुफैल अंसारी, पूर्व पार्षद अनवार अहमद पप्पू, पूर्व पार्षद साजिद अंसारी, प्रदेश महासचिव सबीउल हसन, प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद तौसीफ, इकबाल अंसारी, सतनाम सिंह, वसीम अंसारी सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
सम्मेलन में पार्षद बेलाल अंसारी, सचिव तौफीक कुरैशी, पूर्व पार्षद असलम खान, मोहम्मद अख्तर सलीम, अफसर खान, हसन मेहदी, मेहदी हसन आबादी, मोहम्मद सूफियान, बिस्मिल्ला अंसारी, हाजी मोबिन, अब्दुल रब, हाजी जलालुद्दीन, मोहम्मद महतो, शहाबुद्दीन, रिजवान अंसारी, अयूब अंसारी, इम्तियाज गुड्डू, इरशाद, अंसार अहमद, नूरुल हसन, वसीमा बेगम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बुनकर समाज के लोग उपस्थित रहे।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *