रिपोर्ट- धर्मेन्द्र कसौधन/ब्यूरो
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम साण्डा खुर्द के पास रविवार शाम सड़क हादसे में भैंस चरा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सिसवा भेजा।
पुलिस के अनुसार, ग्राम गेरमा निवासी करीब 60 वर्षीय अर्जुन यादव पुत्र स्वर्गीय हीरा यादव साण्डा खुर्द के पास भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान ग्राम दुर्गवलिया निवासी करीब 40 वर्षीय बाबूलाल गुप्ता पुत्र श्यामसुंदर गुप्ता मोटरसाइकिल से गेरमा से साण्डा खुर्द की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक ने अर्जुन यादव को जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना में अर्जुन यादव और बाइक सवार बाबूलाल गुप्ता दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी सिसवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अर्जुन यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाबूलाल गुप्ता की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने कहा कि मामले की जांच जारी है, आगे की कार्यवाही की जा रही है।
