महराजगंज। नेशनल मानवाधिकार चेतना संगठन जनपद महराजगंज की ओर से सोमवार, 3 अगस्त 2026 को सदर तहसील के घुघली ब्लॉक अंतर्गत लक्ष्मीपुर देउरवा माता शक्ति पीठ स्थान पर बृहद जनजागरूकता एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ लोगों को जागरूक करना तथा आमजन को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना रहा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और समाज में होने वाले अन्याय, शोषण एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएं। साथ ही पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया गया।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि जनजागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके।

कार्यक्रम में निवर्तमान राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय दूबे, प्रदेश महासचिव सुबाष तिवारी, पीए प्रदेश महासचिव शैलेष मिश्रा, पूर्वांचल प्रभारी सतीश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पुष्पा मद्धेशिया, जिला उपाध्यक्ष बृजेश दूबे, निचलौल तहसील अध्यक्ष दीपक मिश्रा, सदर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील भगत सहित श्रीराम, राजकुमार, गिरजाशंकर, रूदल समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।संगठन ने स्पष्ट किया कि समाज में जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर चलाया जाएगा।

23 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *