एमडी न्यूज उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी – अजीत यादव

गोण्डा – गोंडा जनपद के विकास खंड झंझरी के ग्राम पंचायत तरगांव के मजरा सोनभरिया में स्थित प्राइमरी स्कूल के ऊपर से गुजर रही 11000 की विद्युत लाइन को विद्युत विभाग ने दूसरी तरफ शिफ्ट कर दिया है। इससे अब स्कूल के बच्चों को करंट लगने जैसी अप्रिय घटना का खतरा टल गया है। स्कूल परिसर के ठीक ऊपर से 11000 की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। आए दिन बच्चों के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। अभिभावकों और ग्रामीणों ने कई बार इस संबंध में शिकायत की थी। उच्च अधिकारियों के आदेश पर विद्युत विभाग की टीम ने लाइन को स्कूल के दूसरी तरफ शिफ्ट करने का कार्य किया। लाइनमैन ईश्वर दत्त मिश्रा ने बताया कि सुबह से शाम तक जब तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ तब तक वह मौके पर मौजूद रहे। कार्य पूर्ण होने के बाद ही विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।लाइन शिफ्ट होने से अब स्कूल के बच्चों को सुरक्षित माहौल में पढ़ाई मिल सकेगी। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के इस सराहनीय कार्य की सराहना की है।

15 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *