महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के सेमरी चौराहे के आगे मंगलवार शाम सड़क हादसे में एक पैदल यात्री घायल हो गया। बताया गया कि करीब रात 8:20 बजे एक बाइक सवार ने सड़क पर पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी।

हादसे में मनोहर पुत्र टेंगन निवासी सेमरी, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज को हल्की-फुल्की चोटें आईं। सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज चिउटहाँ मनोज कुमार यादव घायल को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी निचलौल भेजा गया।बाइक चालक की पहचान संतोष चौबे पुत्र शिवशंकर चौबे निवासी बलहीखोर, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। इस मामले में के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम रही। पुलिस द्वारा मामले की आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed