
थाना बिनावर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के संबंध में की गई जांच में पुष्टि होने पर संबंधित उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित
थाना बिनावर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के संबंध में की गई जांच में पुष्टि होने पर संबंधित उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित।
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
बदायूं थाना बिनावर,जनपद गाजियाबाद के थाना लोनी में हत्या के अभियोग में वाँछित आरोपी की थाना बिनावर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के सम्बन्ध की जांच पूर्व में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बदायूँ को सौंपी गई। जांच के दौरान लगाए गए आरोप की पुष्टि होने पर संबंधित उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित तथा प्रभारी निरीक्षक,बिनावर को लाइन हाजिर किया गया था।वर्तमान में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बदायूँ द्वारा उक्त प्रकरण की विस्तृत जांच से थाना फैजगंज बेहटा पर नियुक्त व0उ0नि0 नरेन्द्र कुमार व थाना मूसाझाग पर नियुक्त उ0नि0 राजकुमार सिंह को दोषी पाये जाने पर निलंबित किया गया है। एवं प्रकरण के सम्बन्ध में विभागीय कार्यवाही प्रचलित है।
