गोण्डा- जनपद गोंडा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी संत लाल पटेल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र काजीदेवर के नियमित टीकाकरण एवं एचपीवी (HPV) टीकाकरण सत्र स्थल तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर कस्टुआ (काजीदेवर) का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान नियमित एवं एचपीवी टीकाकरण की व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, औषधियों की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अधीक्षक डॉ० आलोक सिंह एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *