महराजगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अपने 33वें स्थापना दिवस को इस वर्ष भव्य और विशेष अंदाज में मनाने जा रहा है। आगामी 3 सितंबर को लखनऊ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के सभागार में “स्वदेशी व्यापारी कुंभ” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन ने प्रदेशभर में “स्वदेशी अपनाओ अभियान” शुरू करने का निर्णय लिया है।


जिलाप्रभारी एवं प्रदेश मंत्री अजय राज कसौधन तथा जिला अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि स्थापना दिवस तक चलने वाले इस अभियान के दौरान व्यापारियों से व्यापक जनसंपर्क कर उन्हें संगठन से जोड़ने के साथ-साथ स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्राएं भी आयोजित की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वदेशी आंदोलन से जुड़ सकें।


इसी क्रम में संगठन की 11 इकाइयों के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं कोर कमेटी के पदाधिकारियों की तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, अभियान की रणनीति और व्यापारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।


बैठक में जिला महामंत्री रघुनाथ गुप्त, जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय धामिया, गुड्डू तिवारी, अभय श्रीवास्तव, सुरेंद्र गुप्ता, रवि गुप्ता, राहुल जायसवाल, श्याम वर्मा, आकाश जायसवाल, दिलीप कसौधन, शिबू खान, मकसूद आलम, नवीन मद्धेशिया, राजकुमार शर्मा, नागेश कसौधन, गंगाधर जायसवाल, बृजभूषण, अशोक मुन्ना, अशोक अग्रहरि, अशोक गौड़, दीनानाथ, दीपक कश्यप, प्रिंस जायसवाल, महेश गुप्ता, समय कसौधन, साहबान खान, मानवेंद्र त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।


संगठन ने प्रदेश के व्यापारियों से आह्वान किया है कि वे 3 सितंबर को लखनऊ में आयोजित “स्वदेशी व्यापारी कुंभ” में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *