पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश की कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण हेतु 10 प्राथमिकताएं निर्धारित की गयी है । जिसमें साइबर अपराध से मुकाबला भी एक प्राथमिकता है । इन्ही प्राथमिकताओं का अनुपालन करने के क्रम में  अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र मुरादाबाद द्वारा दिये गये आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल पर्यवेक्षण में आमजन के मोबाईल फोन की गुमशुदगी के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं CEIR पॉर्टल पर प्राप्त शिकायतो के आधार पर बरामद किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक, रामपुर के आदेश / निर्देश के अनुपालन में सर्विलांस टीम के अथक प्रयास से गुम हुए 111 अदद मोबाईल फोन बरामद किये गये, जिनकी अनुमानित कीमत 21 लाख रुपये है ।
        आज दिनांक 06.08.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में श्री अनिल सिसोदिया पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा बरामद 111 मोबाईल फोनों को सम्बन्धित मोबाईल स्वामियों को सौपा गया ।👍 रामपुर पुलिस की इस सफलता पर मोबाईल स्वामियों के चेहरे खिल उठे तथा खुशी की लहर दौड़ गयी । मोबाईल धारकों द्वारा बताया गया कि उन्हें विश्वास नहीं था कि उन्हें अपना खोया हुआ मोबाईल वापस मिल पायेगा । मोबाईल धारकों को सचेत किया गया कि अपने मोबाईल फोन की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें । सर्विलांस सैल, रामपुर द्वारा पूर्व में भी मोबाईल फोनों को बरामद कर मोबाईल धारकों को उपलब्ध कराये जा चुके है।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम-
1- प्रभारी सर्विलांस सैल उ0नि0 हेमराज सिँह ।
2- मुख्य आरक्षी 1138 विनय कुमार सिहं सर्विलांस सैल रामपुर ।
3- मुख्य आरक्षी 1139 अनिल कुमार सैनी सर्विलांस सैल रामपुर ।
4- मुख्य आरक्षी 573 दीपक चाहल सर्विलांस सैल रामपुर ।
5- मुख्य आरक्षी 92 प्रवेश कुमार बर्मन सर्विंलासं सैल रामपुर।
6- आरक्षी 644 जय कुमार सर्विलांस सैल रामपुर ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed