गोंडा जनपद तरबगंज डाकघर में आधार कार्ड बनवाने को लेकर लोगों में नाराजगी, कई दिनों से लौट रहे नागरिक
गोंडा। जनपद गोंडा के तरबगंज क्षेत्र स्थित डाकघर में आधार कार्ड बनाने और संशोधन कराने पहुंचे लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आधार सेवा केंद्र पर तैनात महिला कर्मचारी समय का हवाला देकर लोगों का काम करने से मना कर रही हैं।
शुक्रवार को भी कई लोग आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने के लिए डाकघर पहुंचे, लेकिन उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि “अब समय नहीं है, आज आपका काम नहीं हो पाएगा।” लोगों का कहना है कि यह समस्या केवल एक दिन की नहीं, बल्कि पिछले चार दिनों से लगातार बनी हुई है। इससे दूर-दराज़ के गांवों से आने वाले नागरिकों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि आधार कार्ड आज सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज है। इसके बावजूद समय पर सेवा न मिलने से लोगों में भारी नाराजगी है।
स्थानीय नागरिकों ने डाक विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर आधार सेवा केंद्र की व्यवस्था में सुधार कराने तथा आम लोगों को समय पर आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। गोंड तरबगंज रिपोर्टर मदान लाल

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *