थाना मितौली पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया

रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

कस्ता खीरी, 7 अगस्त 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी ख्याति गर्ग के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के संनिकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्ग दर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक मितौली महेश पाठक के नेतृत्व में थाना मितौली जनपद खीरी की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.08.2026 को 01 नफर वारण्टी सोनू उर्फ शैलेन्द्र पुत्र राजेश उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम व पोस्ट कस्ता थाना मितौली जनपद खीरी सम्बन्धित ए0सी0जे0एम0 कोर्ट नं0-4 वारण्ट/सम्मन मु0सं0 2805/26 सरकार बनाम सोनू उर्फ शैलेन्द्र धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना नीमगावं से सम्बन्धित अग्रिम तिथि 17.09.26 को उनके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही हेतु संबंधित न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक जयकृष्ण तिवारी थाना मितौली जनपद खीरी, कांस्टेबल अनुज कुमार थाना मितौली जनपद खीरी, कांस्टेबल अंकित हुड्डा थाना मितौली जनपद खीरी ने अभियान को सफल बनाया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *