मिशन-2027 को लेकर बनाई रणनीति, संगठन विस्तार पर दिया जोर

पवन कुमार रिपोटर तहसील लखीमपुर

मैगलगंज खीरी !कश्यप समाज की एक बैठक में समाज के कई लोगों ने युवा भाजपा नेता अनिल राठौर के समर्थन का दावा किया। बैठक में मिशन-2027 को लेकर संगठन को मजबूत करने, समाज की भागीदारी बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में जनसंपर्क, जनसेवा और सामाजिक गतिविधियों से प्रभावित होकर समाज के लोग अनिल राठौर के साथ जुड़ने का निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने युवाओं से संगठन को मजबूत करने और समाज की आवाज़ को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित लोगों के अनुसार, आगामी समय में मोहम्मदी विधानसभा के विभिन्न गांवों और कस्बों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान समाज के कई युवा, वरिष्ठ सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के बाद मोहम्मदी विधानसभा के राजनीतिक हलकों में इस समर्थन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed