युवा ज़िला अध्यक्ष सलमान शाह
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

रामपुर। प्रदेश अध्यक्ष जनाब शौकत अली साहब एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष जनाब एहतेशाम मंसूरी साहब के निर्देशानुसार आज युवा ज़िला अध्यक्ष सलमान शाह द्वारा एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी तादाद में नौजवानों ने शिरकत की इस मौके पर समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी से जुड़े कई लोगों ने पार्टियों को छोड़कर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का पदाधिकारियों ने इस्तकबाल करते हुए उन्हें पार्टी की नीतियों और पैग़ाम को आम लोगों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी सौंपी नुक्कड़ सभा के दौरान नफीस अंसारी को सचिव और रफी अहमद को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। युवा ज़िला अध्यक्ष सलमान शाह ने कहा कि एआईएमआईएम का मक़सद समाज के कमज़ोर और महरूम तबक़ात की आवाज़ को मज़बूती के साथ उठाना और उन्हें उनके हुक़ूक़ के लिए जागरूक करना है। सभा में मौजूद लोगों ने संगठन को मज़बूत करने और आने वाले दिनों में पार्टी के पैग़ाम को घर-घर तक पहुंचाने का अज़्म किया ओर युवा ज़िला अध्यक्ष सलमान शाह ने उम्मीद जताई कि रफी अहमद और नफीस अंसारी अपनी ज़िम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाते हुए संगठन को मज़बूत करने में अहम किरदार अदा करेंगे
इस मौके पर युवा जिला उपाध्यक्ष आशिक रज़ा, जिला महासचिव जुनैद ख़ान, जिला महासचिव रफ़ीक अहमद जिला महासचिव दानिश गुल जुनैद नसीर कुरैशी गुफरान इकराम मोहम्मद सोहेल मोहम्मद वसीम जालीस अंसारी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे
![]()
