
रिपोर्ट अनिल यादव मवई अयोध्या
एम डी न्यूज
कोतवाली रुदौली क्षेत्र की पुलिस चौकी शुजागंज अंतर्गत नेपुरा गांव में देर रात सर्पदंश से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेपुरा निवासी खुदनू प्रधान के भाई की बहू रानी (30) पत्नी विजय पाल यादव को बीती रात लगभग 1 बजे जहरीले सांप ने डस लिया। चीख-पुकार सुनकर जागे परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही शुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
![]()
