धान के खेत में पानी लगाने गए युवक को जहरीले सांप ने डंसा, रास्ते में मौत

फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दरियापुर मजरे इजुरा खुर्द गांव में शनिवार सुबह खेत में पानी देखने गए 30 वर्षीय युवक की जहरीले सांप के डंसने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुनील कुमार यादव (30) शनिवार सुबह धान के खेत में पानी देखने गया था। इसी दौरान खेत की मेड़ में छिपे जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। सांप के डंसने के बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी।परिजन आनन-फानन में सुनील को उपचार के लिए सिराथू अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी हालत गंभीर हो गई और उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।मृतक के भाई की तहरीर पर सुल्तानपुर घोष पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं राजस्व टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।ग्रामीणों के मुताबिक बरसात के मौसम में खेतों और मेड़ों में जहरीले सांपों का खतरा बढ़ जाता है। घटना के बाद गांव में भी दहशत का माहौल है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *