रिपोर्ट-अमित विश्वकर्मा
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान बुढ़ाना क्षेत्र के बायवाला चौराहे पर आस्था और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांवड़ लेकर गुजर रहे शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया।

पूर्व विधायक उमेश मलिक, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवभक्तों पर फूल बरसाए। पुष्पवर्षा के दौरान पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठा। सड़क पर फूलों की चादर और जयकारों के बीच कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
आयोजकों ने शिवभक्तों का स्वागत करते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। पुष्पवर्षा से कांवड़ियों में भी उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ तथा वे अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ते रहे।
इस दौरान पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ब्रजपाल सहरावत, मंडल अध्यक्ष मोनू ठाकुर, कुलदीप बागड़ी, शिवकांत त्यागी, मुकेश शर्मा, प्रमोद, बादल सैनी, मोहित नाथवंशी, सोनू बालियान, अनुज पांचाल, अनिक और तेलूराम कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()
