Oplus_131072

सामाजिक समरसता से ही मजबूत होगा समाज और राष्ट्र : विधायक राजीव कुमार सिंह

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूं,दातागंज। नगर स्थित सिंह ब्रदर्स कोल्ड स्टोरेज परिसर में शनिवार को भुर्जी समाज की ओर से भव्य सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों और समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि समाज की एकजुटता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर चलने और राष्ट्र को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया है।

Oplus_131072

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।विधायक ने कहा कि भुर्जी समाज मेहनत, निष्ठा और राष्ट्रप्रेम के लिए जाना जाता है। सामाजिक समरसता बनाए रखने और समाज को मजबूत करने में समाज की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी वर्गों से आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता बनाए रखने का आह्वान किया।ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम सिंह और भाजपा नेता अमित कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के तहत समाज के सभी वर्गों को सम्मान और विकास के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दातागंज क्षेत्र में सामाजिक समरसता को और मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

Oplus_131072

कार्यक्रम के दौरान भुर्जी समाज के प्रबुद्धजनों और गणमान्य नागरिकों ने विधायक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्थन व्यक्त किया। भाजपा आईटी के जिला सह संयोजक देवेश तोमर ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ लोगों को ऑनलाइन सदस्यता भी ग्रहण कराई।इस मौके पर पत्रकार सतीश सक्सेना, अध्यापक दिनेश सक्सेना, डॉ. श्रीनिवास सक्सेना, चन्द्रपाल सक्सेना, रामपाल सक्सेना, राजेश सक्सेना, डॉ. चन्द्रपाल सक्सेना, धर्मेंद्र सक्सेना, डॉ. विनोद सक्सेना, श्यामपाल सक्सेना, विकास सक्सेना समेत अनेक लोग मौजूद रहे। संचालन विपिन गुप्ता ने किया। अंत में आयोजक मंडल ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *