पुलिस अधीक्षक की पहल: 301 चौकीदारों को मिली साइकिलें
ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना तंत्र होगा मजबूत , SP बोले- चौकीदार पुलिस और जनता के बीच अहम कड़ी। गोंडा रिपोर्टर मदनलाल
गोंडा। दिनांक 08.08.2026
ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस के सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल की पहल पर शनिवार को 301 पुलिस चौकीदारों को साइकिलें वितरित की गईं।
यह कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डामें आयोजित किया गया।
चौकीदारों से किया संवाद
साइकिल वितरण के दौरान SP विनीत जायसवाल ने चौकीदारों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि चौकीदार अपने-अपने कार्यक्षेत्र में नियमित भ्रमणशील एवं सतर्क रहें।
किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध गतिविधि, विवाद या कानून-व्यवस्थासे संबंधित महत्वपूर्ण सूचना तत्काल संबंधित थाना पुलिस को दें।
साइकिल का उद्देश्य
SP ने बताया कि साइकिलें देने का उद्देश्य चौकीदारों के आवागमन को सुगम बनाना और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस के सूचना तंत्र को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है।
साइकिल मिलने से चौकीदार अपने-अपने क्षेत्रों में आसानी से भ्रमण कर सकेंगे। इससे पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वयस्थापित करने में सहयोग मिलेगा।
पुलिस की आधारशिला है जनसहयोग
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसहयोग प्रभावी पुलिसिंग की आधारशिला है। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और सूचना तंत्र को मजबूत करने में पुलिस चौकीदारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्णहै।
पुलिस विभाग द्वारा चौकीदारों की कार्यक्षमता बेहतर बनाने और उन्हें दायित्वों के निर्वहन में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कौन रहे मौजूद
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री अभिषेक दवाच्यॉ, प्रतिसार निरीक्षक अजय प्रताप सिंहसहित जनपद के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए पुलिस चौकीदार उपस्थित रहे।

![]()
