Oplus_131072

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने विधान सभा क्षेत्र दातागंज में वर्षों से बाढ़ की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत दिलाने के उद्देश्य से शुरू किया बाढ़ मुक्ति अभियान

दातागंज में कांग्रेस ने शुरू किया बाढ़ मुक्ति अभियान, तटबंध निर्माण के लिए मांगा जनसमर्थन

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूँ,।

दातागंज विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से बाढ़ की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत दिलाने के उद्देश्य से कांग्रेस ने गुरुवार को “बाढ़ मुक्ति अभियान” की शुरुआत की। अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हजरतपुर क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से तटबंध निर्माण की मांग के समर्थन में जनसमर्थन जुटाया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में बताया गया कि रामगंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण प्रत्येक वर्ष क्षेत्र के अनेक गांवों में बाढ़ का संकट उत्पन्न हो जाता है। इससे किसानों की फसलें नष्ट होती हैं, ग्रामीणों के घरों में पानी भर जाता है तथा आवागमन और जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है।अभियान के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि मानपुर से सिमरिया तथा रूपपुर से भाजू नगला तक मजबूत तटबंध (बांध) का निर्माण कराया जाए, तो क्षेत्र के अधिकांश गांवों को बाढ़ की विभीषिका से बचाया जा सकता है।

Oplus_131072

इसी उद्देश्य से लोगों का समर्थन जुटाया जा रहा है ताकि सरकार तक ग्रामीणों की मांग प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा सके।कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि दातागंज क्षेत्र के लोग लंबे समय से बाढ़ की समस्या का सामना कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हर वर्ष बाढ़ आने के बाद केवल राहत कार्यों की घोषणाएं होती हैं, जबकि स्थायी सुरक्षा के लिए तटबंध निर्माण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस गांव-गांव जाकर लोगों को इस अभियान से जोड़ रही है और जनसमर्थन के आधार पर शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर तटबंध निर्माण की मांग करेगी। यदि आवश्यकता पड़ी तो व्यापक जनआंदोलन भी चलाया जाएगा।अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि दातागंज क्षेत्र को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। ग्रामीणों ने भी तटबंध निर्माण की मांग का समर्थन करते हुए इसे क्षेत्र के विकास और सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed