बाराबंकी: रामनगर तहसील के बड़नपुर हाट बाजार में गंदगी का अंबार, कीचड़ के बीच सब्जी बेचने को मजबूर विक्रेता

​बाराबंकी। जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़नपुर में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बाजार परिसर में चारों तरफ फैले कचरे के ढेर और जगह-जगह जलभराव व कीचड़ के कारण न केवल आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है, बल्कि स्थानीय विक्रेता भी नरकीय परिस्थितियों में व्यापार करने को मजबूर हैं।
​स्थानीय निवासियों और खरीदारों का कहना है कि हाट बाजार में हर तरफ सड़ती हुई सब्जियां, प्लास्टिक की थैलियां और नाली का गंदा पानी फैला हुआ है। सफाई व्यवस्था न होने के कारण उठती दुर्गंध से बाजार में सांस लेना तक दूभर हो जाता है। इसके बावजूद मजबूरी में सब्जी विक्रेता कीचड़ और गंदगी के बीच अपनी दुकानें लगाकर सब्जियां बेचने को बेबस हैं।
​दूषित और गंदगी से भरे माहौल में बिक रही खाद्य सामग्रियों के कारण इलाके में संक्रामक बीमारियों और महामारी फैलने का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत और संबंधित प्रशासन इस विकराल समस्या की ओर पूरी तरह आंखें मूंदे बैठा है। नियमित सफाई न होने से बारिश के दिनों में स्थिति और भी ज्यादा बदतर हो जाती है।
​क्षेत्रीय ग्रामीणों व व्यापारियों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि ग्राम पंचायत बड़नपुर के इस हाट बाजार में तत्काल सफाई अभियान चलाकर कीचड़ व जलभराव की समस्या का निस्तारण कराया जाए, ताकि लोगों को बीमारियों के खतरे से बचाया जा सके और विक्रेताओं
को स्वच्छ माहौल मिल सके।
रिपोर्टर
जिला संवाददाता रामानंद सागर

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed