अनिल यादव मव‌ई अयोध्या एम डी न्यूज

रुदौली तहसील क्षेत्र के थाना बाबा बाजार अंतर्गत उमापुर ग्रामसभा के मीरमऊ घाट के पास शुक्रवार दोपहर गोमती नदी में एक अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। सूचना मिलते ही बाबा बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है। शव की स्थिति को देखते हुए उसके चार-पांच दिन पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है। पहचान होने तक शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखा गया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा बाबा बाजार पुलिस की अपील
थाना बाबा बाजार प्रभारी शैलेंद्र कुमार आजाद ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इस अज्ञात शव के संबंध में कोई जानकारी हो वो बताएं

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *