रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

कस्ता खीरी, 9 अगस्त 2026। लखीमपुर खीरी जनपद की कस्ता विधानसभा के अंतर्गत कस्ता कस्बे से आज रविवार को 90 कांवरियों का जत्था रवाना किया गया। यह जत्था सनातन धर्म सेवा समिति कस्ता के संरक्षक परशुराम तिवारी की अध्यक्षता में मेहंदी घाट कन्नौज के लिए रवाना किया गया। सनातन धर्म सेवा समिति के संरक्षक ने कस्ता स्थित हनुमान मंदिर पर कांवरियों को तिलक लगाकर यात्रा की मंगलकामना करते हुए रवाना किया।

इस काँवर यात्रा में सतेंद्र वर्मा, रंजीत सिंह, मृदुल शुक्ल, मयंक शुक्ल सहित लगभग 90 लोग सम्मिलित हैं।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *