11 अगस्त को मिलक नगर में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
मिलक। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी मिलक नगर मंडल की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री एवं मिलक नगर मंडल प्रभारी अर्जुन रस्तोगी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।


अर्जुन रस्तोगी ने कहा कि, हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अभियान को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए प्रत्येक घर तक तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना पहुंचाई जाए।
उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को मिलक नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा को सफल बनाने के लिए मंडल के सभी पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने, अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा यात्रा को अनुशासित और गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया।
अर्जुन रस्तोगी ने कहा कि तिरंगा यात्रा में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए और प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर लोगों को अभियान से जोड़ने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है।
कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने 11 अगस्त की तिरंगा यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करने का निर्णय लिया।
मंडल कार्यशाला में नगर पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार, ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार, मंडल अध्यक्ष ममता अत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पांडे, मंडल महामंत्री नन्हे राम पांडे, शुभांग गंगवार, राजीव गंगवार, प्रदीप कुमार, अमरजीत मांटा, सैयां सक्सेना, वीरपाल गंगवार, शांति स्वरूप यदुवंशी, राम बहादुर गंगवार, देवेंद्र सिंह राजपाल, चंद्रभान मित्तल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे!!
![]()
