11 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, क्षेत्र के राष्ट्रप्रेमियों को किया आमंत्रित
रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज
बेहजम। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 11 अगस्त 2026, मंगलवार को क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे बाबा गौरी शंकर मंदिर बेहजम से होगा और यात्रा बालाजी मंदिर, लखनापुर तक जाएगी।
आयोजकों की ओर से क्षेत्र के सभी राष्ट्रप्रेमी भाइयों एवं बहनों से इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। यात्रा के दौरान तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारों के साथ पूरे उत्साह से यात्रा निकाली जाएगी।
मंडल महामंत्री अभिषेक पांडेय एवं मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला छोटू, बेहजम की ओर से क्षेत्रवासियों को तिरंगा यात्रा में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया गया है।
आयोजकों ने विशेष अनुरोध करते हुए कहा है कि तिरंगे के लिए डंडा साथ लेकर अवश्य आएं। अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने की अपील की गई है।
“एक कदम देश के नाम—आओ मिलकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाएं।”
जय हिंद!
वंदे मातरम्!

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *