धारदार हथियार से दूध बाँटकर लौट रहे युवकों पर गांव के ही लोगों ने किया हमला।
एम डी न्यूज़
बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में दूध बांटकर लौट रहे दो युवकों पर हमला किया गया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों ने गांव के ही लोगों पर धारदार हथियारों और लाठियों से हमला करने, नकदी और सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित गुड्डू यादव ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनके भाई तिलक सिंह पुत्र शिव सिंह और उमेश पुत्र गजेंद्र सिंह ग्राम चुरई दलपतपुर क्षेत्र से दूध बांटकर घर वापस आ रहे थे। धर्म कांटा के सामने पहुंचते ही गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने उन्हें घेर लिया ।हमलावरों ने धारदार हथियारों और लाठियों से उन पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने तिलक सिंह के गले से सोने की चेन और उनकी जेब से करीब 35 हजार रुपये भी छीन लिए। युवकों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी घायलों को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *