​कोठीभार (महाराजगंज)।कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम शास्त्रीनगर नं-23 बीजापार से एक 14 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​क्या है पूरा मामला?

पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में पीड़ित पिता रामकेवल पुत्र स्व. श्रीकिशुन निवासी शास्त्रीनगर नं-23 बीजापार ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री रीमा(काल्पनिक नाम) 7 अगस्त 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के लिए घर से निकली थी। शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहाँ पूछताछ करने के बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका।

​पुलिस की कार्रवाई:

काफी खोजबीन के बाद भी पुत्री का पता न चलने पर पीड़ित पिता ने 9 अगस्त 2026 को कोठीभार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 9 अगस्त को दोपहर 2:31 बजे FIR (सं. 0240/2026) दर्ज की है।थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा के निर्देश पर मामले की विवेचना उप-निरीक्षक (SI) दिव्य प्रकाश को सौंपी गई है। पुलिस ने लापता छात्रा की तलाश और मामले की जांच तेज कर दी है। 

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *