मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर सीकरी में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के दौरान मकान गिरने से मासूम बच्ची सानवी की आकस्मिक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे गांव में भी शोक का माहौल है।

मासूम की मौत की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक उमेश मलिक रविवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

पूर्व विधायक ने कहा कि मासूम सानवी का असमय दुनिया से चले जाना परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक, भूमि विकास बैंक चेयरमैन विनोद सैनी, सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक ब्रजपाल सहरावत, मुकेश शर्मा, राजेश प्रधान, संजीव शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

परिजनों और ग्रामीणों ने मासूम सानवी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *