सर्व समाज व्यापार मण्डल ने CMO को किया सम्मानित
अस्पताल परिसर में सड़क एवं आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान पर जताया आभार
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
रामपुर 11 अगस्त 2026
सर्व समाज व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष श्री अरविन्द गुप्ता जी के नेतृत्व में आज व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का एक प्रतिनिधिमण्डल जिला अस्पताल पहुंचा।

टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदया को बुके भेंट कर सम्मानित किया।व्यापार मण्डल ने कहा कि पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर CMO मैडम ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला अस्पताल परिसर की सड़कों को सुधरवाने तथा आवारा कुत्तों को हटवाने की कार्रवाई कराई। इससे मरीजों और तीमारदारों को काफी राहत मिली है।

इस सराहनीय कार्य के लिए व्यापार मण्डल ने CMO महोदया का धन्यवाद व्यक्त किया और आगे भी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उपस्थित रहे:
पप्पू खान, अब्दुल वासिक, फहीम अहमद, शाहिद मामू, नूर अहमद, इमरान खान, शीबू खान, अनस खान बिलासपुर, बाबू भाई टायर वाले, रफीक भाई,बाबर खान, दिलशाद अहमद, शाहाब खान, शमी खान, फैजान अली, शादाब खान सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य।

जारीकर्ता
अरविन्द गुप्ता
जिला अध्यक्ष, सर्व समाज व्यापार मण्डल, रामपुर

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *