हाथरस। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकंदराराऊ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध 315 बोर तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकंदराराऊ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर जलेसर रोड नहर पुल के पास मौजूद है।

सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जलेसर रोड नहर पुल से करीब 50 मीटर दूर सिकंदराराऊ क्षेत्र में घेराबंदी की और मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा 315 बोर कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पीतम उर्फ पीताम्बर पुत्र छौटेलाल, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी जलेसरी गेट, पुरदिलनगर, थाना सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामद अवैध तमंचा और कारतूस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 560/26, धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना सिकंदराराऊ के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा मय पुलिस टीम, थाना सिकंदराराऊ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टर राजा पाठक

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *