पहले म्यूजिक सिस्टम व पीतल के घंटे हो चुके हैं चोरी, लगातार वारदातों से मंदिर प्रबंधन में रोष
तहसील प्रभारी रिपोर्ट गंगा चरण एमडी न्यूज़

नगराम, लखनऊ। नगराम थाना क्षेत्र के करोरा-खुजौली मार्ग स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर में एक बार फिर चोरों ने धावा बोल दिया। सोमवार रात अज्ञात चोर मंदिर परिसर में लगी करीब आठ हजार रुपये कीमत की एलईडी लाइट खोलकर ले गए। चोर परिसर में रखा लोहे का सामान भी बाहर तक ले गए। मंदिर में बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधन में नाराजगी है।
करौरा निवासी एवं मंदिर से जुड़े ब्रजेश कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को नगराम थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर के मुताबिक ब्रजेश कुमार ने अपने परिजनों के सहयोग से करोरा-खुजौली मार्ग पर पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यों के लिए मंदिर का निर्माण कराया है। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त की रात अज्ञात चोर मंदिर परिसर में लगी एलईडी लाइट चोरी कर ले गए। चोरी गई एलईडी की कीमत करीब आठ हजार रुपये बताई गई है।

पहले भी मंदिर को निशाना बना चुके हैं चोर

मंदिर प्रबंधन के अनुसार इससे पहले भी अज्ञात चोर मंदिर परिसर से पीतल के चार घंटे और आरती के लिए लगाया गया म्यूजिक सिस्टम चोरी कर चुके हैं। पूर्व में हुई चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी। लगातार दूसरी बार चोरी की घटना सामने आने से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। मंदिर प्रबंधन ने नगराम पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात चोरों की पहचान कर चोरी गया सामान बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed