ब्रेकिंग न्यूज फतेहाबाद
एम डी न्यूज़
रिपोर्टर कृष्णा प्रजापति रिपोर्ट

तिरंगे की शान में सड़कों पर उतरे भाजपाई, जयघोष से गूंजा फतेहाबाद
भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, रतनदेवी कान्वेंट स्कूल से शुरू होकर रोडवेज बस स्टैंड पर हुआ समापन

फतेहाबाद : मंडल फतेहाबाद नगर भाजपा की ओर से मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ रतनदेवी कान्वेंट स्कूल से हुआ। यहां से यात्रा भगवान देवी कन्या इंटर कालेज, बाह रोड, गांधी चौक, सदर बाजार और अंबेडकर चौक होते हुए रोडवेज बस स्टैंड पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए।
यात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर रहे। विधायक छोटेलाल वर्मा, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, चेयरमैन बबिता शल्या, युवा नेता नितिन वर्मा, हीरा सिंह, पूर्व चेयरमैन आशा देवी चक और मंडल प्रभारी अंशुल राणा ने सहभागिता कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।
इस दौरान भाजपा चेयरमैन प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्य, मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, हरि सिंह कर्दम, रामसेवक जादौन, प्रमोद कुशवाह�

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed