आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में एनसीसी में भर्ती होने के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन कर दिया गया है। स्नातक प्रथम सेमेस्टर में एडमिशन ले चुके एनसीसी में भर्ती होने के इच्छुक छात्र छात्रा 20 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर उसकी हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा करेंगे । एनसीसी की प्रभारी डॉ श्रद्धा गुप्ता ने यह सूचना जारी करते हुए बताया है कि इस बार एनसीसी भर्ती के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। आवेदन करने के पश्चात अभ्यर्थी आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी महाविद्यालय में 20 सितंबर तक प्रत्येक दशा में जमा करेंगे। डॉ श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि एनसीसी में पंजीकरण के लिए www.nccauto.gov.in/enrollment वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय इनरोलमेंट की स्वीकृति पत्र,मेडिकल सर्टिफिकेट, दो 2MB की सॉफ्ट कॉपी की में दो फोटो, ईमेल आईडी, बैंक पासबुक, खेलकूद का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, एवं कालेज की शुल्क रसीद को अपने पास अवश्य रखें उसे अपलोड करने की आवश्यकता पड़ सकती है। ऑनलाइन आवेदन को महाविद्यालय वेरीफाई करेगा तभी वह अभ्यर्थी एनसीसी भर्ती के लिए पात्र होंगे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल) 9058426315

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।