बकेवर/फतेहपुर।
बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरीगंवा के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नहर के किनारे एक अज्ञात महिला का शव बहता हुआ आकर अटक गया। शव अत्यधिक सड़ा-गला होने के कारण आसपास के इलाके में भारी दुर्गंध फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बरीगंवा के ग्राम चौकीदार विनोद कुमार सुबह गांव के किनारे से बह रही नहर की पटरी के किनारे जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने नहर के किनारे एक अज्ञात महिला (अनुमानित उम्र 35 से 40 वर्ष) का शव अटका देखा। चौकीदार ने तत्काल थाना बकेवर पहुंचकर इस संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया। सूचना पर स्थानीय थाने में सूचना दर्ज की गई। मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई देवमई चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक सौरभ कुमार सरोज द्वारा की जा रही है। पुलिस ने आसपास के जनपदों एवं थानों में सूचना प्रेषित कर मृतका की पहचान व शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
इस बाबत बकेवर थाना अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास जारी है, फिलहाल शव को पीएम हेतु भेज दिया गया है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *